आराधना मिश्रा के कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान भारी हंगामा, नेताओं में चले लात-घूंसे

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रांतीय नेतृत्व के कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ। पार्टी की कमान संभालने पहुंची आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दफ्तर के अंदर जूते-चप्पल तक चल गए, जिससे पार्टी मुख्यालय अखाड़े में तब्दील हो गया।

अजय राय और समर्थकों ने लगाया बदसलूकी का आरोप

विवाद की शुरुआत तब हुई जब मंच पर और कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसका विरोध करते हुए दूसरे पक्ष के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई, जिससे बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। अजय राय समर्थकों का आरोप है कि पार्टी नेत्री ममता चौधरी और उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता और बदसलूकी की।

इस घटना से नाराज होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और नाराजगी जताते हुए पार्टी कार्यालय से बाहर निकल आए। बाद में वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने बीच-बचाव करते हुए अजय राय को मनाया और उन्हें वापस अंदर लेकर आए। इस पूरे घटनाक्रम के चलते करीब 10 मिनट तक कांग्रेस दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Also Read: राजनीति में आने का ऐलान करने के बाद मिर्जापुर पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का जोरदार स्वागत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.