‘मेक इन इंडिया के शेर को जंग लग गई’, अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
Sandesh Wahak Digital Desk : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते (US-India Trade Deal) पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने भारत का 500 अरब डॉलर का विशाल बाजार विदेशी ताकतों के हाथों में सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां आत्मनिर्भरता के बजाय समर्पण की ओर बढ़ रही हैं।
‘मेक इन इंडिया’ और विज्ञापनों पर प्रहार
अखिलेश यादव ने सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार जिस शेर का प्रचार करती थी, उसे अब जंग लग गई है।” उन्होंने विज्ञापनों और हकीकत के अंतर को उजागर करते हुए कहा एक तरफ हवाई अड्डों पर मिलेट्स के बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे विदेशों से आयात (Import) किया जा रहा है। घास एवं चारा अनुसंधान संस्थान’ जैसे स्थानीय संस्थानों की मौजूदगी के बावजूद सरकार पशु आहार का आयात कर रही है, जो स्थानीय प्रयासों को बर्बाद करने जैसा है।
वंचित समाज और किसानों की अनदेखी
सपा प्रमुख ने कहा कि दूध उत्पादन और कृषि से जुड़े कामों में मुख्य रूप से पिछड़े और दलित वर्ग के लोग लगे हैं। विदेशी कंपनियों को बाजार सौंपने से इन वर्गों के हितों की भारी अनदेखी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय ‘सावरकर’ जैसे ऐतिहासिक विषयों को लाकर जनता का ध्यान भटकाती है।
Also Read: संसद में लामबंद हुआ विपक्ष, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी तेज

