हथियारों के साथ रील बनाना महंगा पड़ा, जौनपुर में चिकित्सक गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पिस्टल और तलवार जैसे हथियारों के साथ सोशल मीडिया रील बनाना एक चिकित्सक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने जन-मानस में भय फैलाने वाले इस कृत्य पर स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, निवासी चांदमारी, जो पालीटेक्निक चौराहा पर देव स्किन क्लीनिक अस्पताल चलाते हैं। डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह का एक रील इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था। इस रील में वह पिस्टल और तलवार जैसे असलहों के साथ दिखाई दे रहे थे। प्रशिक्षु आईपीएस सीओ सिटी गोल्डी गुप्त ने बताया कि इस कृत्य को जन-मानस में भय और अराजकता फैलाने वाला मानते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर लाइन बाजार थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित चिकित्सक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें चालान किया गया है।
Also Read: UP News: सादी पर्ची पर बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर होंगे निलंबित, जारी हुए निर्देश

