आई-पैक रेड के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता ने खुद दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आई-पैक (I-PAC) के दफ्तर और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन के घर पर हुई ईडी की छापेमारी के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कोलकाता के दो अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में इस कार्रवाई के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों के मुताबिक, पहली शिकायत कोलकाता के शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। दिलचस्प बात यह है कि इन शिकायतों में किसी खास ईडी अधिकारी या सुरक्षा में तैनात सीएपीएफ (CAPF) के जवानों का नाम नहीं लिया गया है, बल्कि यह शिकायत ‘अज्ञात’ लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है।

बीजेपी का तीखा हमला

मुख्यमंत्री के इस कदम पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, यह बेहद दुखद है कि एक मुख्यमंत्री को किसी बिजनेसमैन (प्रतीक जैन) को बचाने के लिए खुद शिकायत दर्ज करानी पड़ रही है। मैं उनसे विनती करता हूँ कि कम से कम अपनी संवैधानिक कुर्सी की गरिमा का ख्याल रखें।

Also Read: WPL 2026 Opening Ceremony: आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, जानिए कब, कहां और कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.