शख्स ने चापड़ से काटकर की रिश्तेदार की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली के ख्याला इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने मंगलवार सुबह अपने ही रिश्तेदारों पर चापड़ से हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में एक महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दो अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिसमें से एक की उंगली कट गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम बब्बू खान है, और वह घर में रहने वाली महिलाओं का रिश्तेदार है। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सुबह करीब 8 बजे बब्बू खान चापड़ लेकर घर पहुंचा और 50 साल की नुसरत पर हमला कर दिया। वार इतना भयानक था कि नुसरत की गर्दन कट गई और उनकी मौत हो गई।
नुसरत को बचाने के लिए जब उनकी रिश्तेदार अकबरी आईं, तो बब्बू ने उन पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद, उसने घर की ही एक 20 साल की लड़की सानिया की उंगली काट दी।
बाथरूम में बंद कर पुलिस को बुलाया गया
चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी लोग वहां पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आरोपी को पकड़कर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बब्बू खान को गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read: कोलकाता में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं प्रभावित, एक की मौत

