मणिशंकर अय्यर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को कहा राउडी और अवसरवादी, JDU बोली- राहुल जी, अब तो पार्टी बचा लीजिए

Sandesh Wahak Digital Desk: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया विवादित बयानों ने कांग्रेस के भीतर मचे घमासान को सड़क पर ला दिया है। अय्यर ने जिस तरह से अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला है, उसे लेकर जेडीयू और भाजपा ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस पूरे विवाद पर कांग्रेस को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि मणिशंकर अय्यर के बयानों से साफ है कि कांग्रेस इस वक्त गहरे आंतरिक संकट से गुजर रही है। राजीव रंजन ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा, राहुल गांधी अपने वरिष्ठ नेताओं का विश्वास जीतने में नाकाम रहे हैं, इसीलिए बड़े नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। राहुल गांधी को चाहिए कि वे किसी भी तरह लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को बचाने की कोशिश करें।

मणिशंकर अय्यर ने किसे क्या कहा

अय्यर ने सोमवार को जो बातें कहीं, उसने कांग्रेस के भीतर की कड़वाहट को उजागर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शशि थरूर को ‘बिना सिद्धांत वाला अवसरवादी करार दिया। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को राउडी कहा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के लिए टैटू जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

इस मौके को भाजपा ने भी हाथ से नहीं जाने दिया। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने चुटकी लेते हुए कहा, अय्यर साहब अब जाकर जागे हैं। जो व्यक्ति पहले ‘चायवाले’ का मजाक उड़ाता था, आज वही अपनी पार्टी के नेताओं को कठपुतली बता रहा है। सच तो यह है कि उनका अपना नेता ही असली कठपुतली है।

Also Read: आरक्षण के बहाने पंचायत चुनाव टाल रही है भाजपा, अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट में डकैती का लगाया आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.