मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, तीन जिलों से 5 उग्रवादी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: मणिपुर में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के प्रयासों के बीच, सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि राज्य के तीन अलग-अलग जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ये गिरफ्तारियां अलग-अलग अभियानों में हुईं। इंफाल पूर्वी जिले के लाइकहोंग से शनिवार को प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लूप (KYKL) के दो सक्रिय कैडरों को पकड़ा गया। बिष्णुपुर जिले के ट्रोंग्लाओबी से शुक्रवार को कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबांगनबा) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को ही इंफाल पूर्वी के कोंगपाल से प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एपीयूएनबीए) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को सुरक्षाकर्मियों ने धर दबोचा। इसके अलावा, थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

Also Read: ‘मनमानी करोगे तो ठीक कर देंगे’, बुलडोजर एक्शन पर भड़के BJP विधायक, SDM को दी चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.