सिद्धार्थनगर में सजेगा खुशियों का मंडप: 14 फरवरी को एक साथ गूंजेंगे मंत्र, रीति-रिवाजों के साथ होंगे सात फेरे

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड (जेल के सामने) में आगामी 14 फरवरी को खुशियों का एक बड़ा कारवां जुटने वाला है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां 368 जोड़ों का भव्य विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यहां सर्वधर्म समभाव की तस्वीर दिखेगी।

सिद्धार्थनगर में सजेगा खुशियों का मंडप: 14 फरवरी को एक साथ गूंजेंगे मंत्र, रीति-रिवाजों के साथ होंगे सात फेरे

रीति-रिवाजों के साथ शुरू होगा नया सफर

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह के मुताबिक, इस भव्य समारोह में कुल 368 बेटियों का विवाह होगा। इनमें 278 हिंदू समाज की बेटियां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लेंगी। 31 मुस्लिम समाज की बेटियों का निकाह होगा। 59 बौद्ध समाज की बेटियों का उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाएगा।

सिद्धार्थनगर में सजेगा खुशियों का मंडप: 14 फरवरी को एक साथ गूंजेंगे मंत्र, रीति-रिवाजों के साथ होंगे सात फेरे

मुख्यमंत्री की इस प्रेरणादायी योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को खुशहाल शुरुआत के लिए काफी कुछ दिया जा रहा है। नकदी के रूप में 60,000 रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। करीब 25,000 रुपये का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा, जिसमें 5 साड़ियां, दूल्हे के कपड़े, चांदी की पायल, बिछिया, बर्तनों का सैट, सीलिंग फैन, कूलर, प्रेस, डबल बेड की चादर, कंबल, गद्दे, तकिए और दैनिक जीवन की तमाम जरूरतें शामिल हैं। बारातियों और परिजनों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

सिद्धार्थनगर में सजेगा खुशियों का मंडप: 14 फरवरी को एक साथ गूंजेंगे मंत्र, रीति-रिवाजों के साथ होंगे सात फेरे

दिग्गजों की मौजूदगी और सुरक्षा का घेरा

यह पूरा आयोजन डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. और सीडीओ बलराम सिंह की देखरेख में संपन्न होगा। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक माता प्रसाद पांडेय, श्यामधनी राही और जिले के तमाम विधायक व जनप्रतिनिधि नवदंपतियों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

सुरक्षा के इंतजामों को लेकर एएसपी प्रशांत कुमार और सीओ सदर (IPS) विश्वजीत शौर्यान ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था ‘अभेद’ रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी परिवार या जोड़े को कोई असुविधा न हो।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर को मिलेगा जाम से छुटकारा, 94 करोड़ की लागत से बनेगा नया बाईपास

Get real time updates directly on you device, subscribe now.