छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमला, ASP आकाश राव गिरीपुंजे शहीद, दो जवान घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सोमवार सुबह माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। ये हमला एक प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए और दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना कोंटा-एर्राबोर रोड के पास डोंड्रा गांव के पास हुई, जब ASP गिरीपुंजे अपनी टीम के साथ माओवादियों के भारत बंद की आशंका को देखते हुए इलाके में पैदल गश्ती अभियान पर निकले थे। गश्त का उद्देश्य संभावित नक्सली गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। तभी अचानक माओवादियों द्वारा लगाया गया प्रेशर बम फट गया, जिससे गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को कोंटा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ASP गिरीपुंजे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल घटना के बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं मिल पाई है।
Also Read: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी बधाई

