March Re-release: मार्च में सिनेमाघरों में फिर लौटेंगी ये सुपरहिट फिल्में, ‘नमस्ते लंदन’ से लेकर ‘रांझणा’ तक होगी री-रिलीज

March Re-release: बॉलीवुड में इन दिनों नई फिल्मों से ज्यादा पुरानी हिट फिल्मों की री-रिलीज का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। हाल ही में ‘सनम तेरी कसम’ को वैलेंटाइन वीक में दोबारा रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। अब मार्च के महीने में कई क्लासिक और सुपरहिट फिल्में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

नमस्ते लंदन

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की साल 2007 में आई रोमांटिक फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह खुशखबरी दी और बताया कि यह फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर फिर से रिलीज हो रही है। इस फिल्म का रोमांस, डायलॉग्स और गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

फैशन

महिला सशक्तिकरण पर बनी कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘फैशन’ को इंटरनेशनल वुमेंस डे के मौके पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 7 मार्च से 13 मार्च तक सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, बल्कि इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

शादी में जरूर आना

राजकुमार राव और कृति खरबंदा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ भी इस महीने दोबारा रिलीज हो रही है। साल 2017 में आई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म 7 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।

हेरा फेरी

अगर आप कॉमेडी के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है। यह फिल्म भी 14 मार्च को दोबारा रिलीज हो रही है।

रांझणा

धनुष और सोनम कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘रांझणा’ का जादू एक बार फिर सिनेमाघरों में चलेगा। यह फिल्म 28 फरवरी को दोबारा रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Also Read: Sikandar: सलमान खान के गाने ‘जोहरा जबीं’ ने मचाया तहलका, 12 घंटे में मिले 12 लाख व्यूज !

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.