पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर ने कबूला, ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अज़हर का परिवार खत्म हो गया

Sandesh Wahak Digital Desk: एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने यह कबूल किया है कि 7 मई को पाकिस्तान के बहावलपुर में हुए भारतीय सेना के हमले में मसूद अजहर का पूरा परिवार मारा गया था।

7 मई, 2025 को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं। यह हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला था, जिसमें 26 लोग शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद खुद मसूद अजहर ने एक वीडियो जारी कर फूट-फूटकर रोते हुए यह बात कबूली थी कि उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। अब मसूद इलियास कश्मीरी के इस कबूलनामे से यह बात एक बार फिर साबित हो गई है।

Operation Sindoor

वीडियो में देखा जा सकता है कि इलियास कश्मीरी स्टेज पर है और उसके चारों तरफ हथियारबंद आतंकी खड़े हैं। उसके इस कबूलनामे से साफ है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का खौफ जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के मन में अभी भी जिंदा है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि 1971 के युद्ध के बाद यह पहली बार था जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर इतनी गहराई तक जाकर कोई बड़ा सैन्य ऑपरेशन किया था।

Also Read: Asia Cup 2025: ‘बड़े बोल बोलकर फंस गई पाकिस्तानी टीम’, ICC ने खारिज की डिमांड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.