Lucknow News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर आज राजभवन में एक विशेष सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में राज्यपाल ने स्वयं भाग लिया और भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और फूल चढ़ाकर देश तथा प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

भक्तिमय हुआ राजभवन का माहौल
रुद्राभिषेक के दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा राजभवन परिसर भक्तिमय हो गया। इस अनुष्ठान में राज्यपाल के साथ राजभवन के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर भगवान शिव की आराधना की।
अनुष्ठान खत्म होने के बाद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी प्रतिभागियों को तोहफे देकर उनका उत्साह बढ़ाया और वहां मौजूद लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे और विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल. जानी समेत राजभवन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Also Read: Lucknow News: मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुई राजधानी, विधानसभा में भी घुसा पानी, स्कूल बंद

