गुजरात के मेहसाणा केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की जलकर मौत
Sandesh Wahak Digital Desk: गुजरात के मेहसाणा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के पनोली जीआईडीसी में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में सिर्फ काला धुआँ ही दिखाई दे रहा था। इस हादसे में दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई है, जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए हैं।
यह घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे हुई, जब मजदूर रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे। आग लगने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद 15 से ज्यादा दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के मनीष और महाराष्ट्र के फूलचंद के रूप में हुई है। आग पर काबू पाने के बाद इनके जले हुए शव बरामद किए गए। दो अन्य मजदूरों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Also Read: Kanpur News: आवारा कुत्तों के लिए 16 फीडिंग स्पॉट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की पहल

