Mathura News: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से महिला के उड़े चीथड़े, दो की हालत गंभीर
Mathura Oxygen Cylinder Blast: यूपी के मथुरा में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महिला का क्षत विक्षत शव को एकत्रित करके मोर्चरी में भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महाविद्या कॉलोनी में 80 फुटा रोड स्थित सेक्टर एफ में दोपहर करीब 12 बजे एक मकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में घर में मौजूद संजना की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनकी जेठानी मीना और भतीजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
लोगों ने बताया कि धमाका इतनी तेज था कि ऐसा लगा कि कहीं बम फट गया है। इस धमाके में महिला की लाश के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को शव के चीथड़ों को बंटोरना पड़ गया।
Also Read: Bareilly News: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल, भारी मात्रा…

