Mathura News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में संचालक समेत 19 हिरासत में
Mathura News: मथुरा में स्पा-मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित दो स्पा सेंटरों — ब्लोसम थाई स्पा एंड सॉल्यूशन और हेवन स्पा — पर छापा मारकर 15 युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान स्पा सेंटर संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा
करीब एक हफ्ते पहले कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि इलाके के कई स्पा सेंटरों में गंदा धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर अंदर की हकीकत पता की। जालसाजी ग्राहकों की रिपोर्ट सही साबित हुई, जिसके बाद टीम ने रात में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को बंद कमरों से पकड़ा। तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
चेन्नई और दिल्ली की युवतियां भी शामिल
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में ज्यादातर आगरा की रहने वाली हैं, जबकि कुछ दिल्ली और चेन्नई से यहां लाई गई थीं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में इस खुलासे की चर्चा होने लगी।
Also Read: Balrampur News: पुल तो बन गया, लेकिन रास्ता अभी भी अधूरा, जनता बेहाल

