Matura News: पुलिस मुठभेड़ में ईनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध तमंचा और बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: मथुरा जिले की जैत थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और रिवार्डेड यूनिट को मंगलवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने ₹15,000 के इनामी वांछित अपराधी गोपाल पुत्र पूरन टल्ली (निवासी-थोक दाउद चौमुंहा, थाना जैत) को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 29 जुलाई की रात करीब 10:50 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रामताल चौराहा से गरूड़ गोविन्द मार्ग पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके पैर में लग गई, जिसके बाद वह मौके पर ही दबोच लिया गया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने मौके से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए। घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
अतीत में कई मुकदमे दर्ज
गोपाल के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: यूपी में 2027 की सियासत का ‘ब्राह्मण कार्ड’, भाजपा-सपा में खींचतान तेज

