मायावती ने उठाए EVM पर सवाल, बोलीं- चंद्रशेखर आजाद को BJP ने जिताया, बैलेट पेपर से की चुनाव की मांग
Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को ईवीएम के मुद्दे पर बीजेपी और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने की मांग की। मायावती ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की 2024 की जीत को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने ईवीएम में गड़बड़ी कर चंद्रशेखर को नगीना से जिताया, ताकि बसपा को नुकसान हो।
ईवीएम और वीवीपैट पर मायावती के सवाल
मायावती ने कहा कि बसपा शुरुआत से ईवीएम के इस्तेमाल का विरोध करती रही है। उनके मुताबिक पार्टी ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाने के बजाय वीवीपैट की व्यवस्था की गई, लेकिन इससे भी उनकी आपत्ति दूर नहीं हुई। मायावती ने मशीनों की रिमोट से हैकिंग की आशंका जताते हुए कहा कि वोटर को यह भरोसा होना चाहिए कि उसका वोट उसी उम्मीदवार को गया है, जिसे उसने दिया था।
चंद्रशेखर पर भी साधा निशाना
मायावती ने दावा किया कि नगीना में चंद्रशेखर का अपना जनाधार नहीं था और बीजेपी ने उन्हें बसपा को कमजोर करने के लिए जिताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर दलित मुद्दों पर प्रदर्शन के लिए युवाओं को सड़क पर उतारते हैं, जिससे उन पर मुकदमे दर्ज हो सकते हैं और रोजगार में परेशानी आ सकती है। उन्होंने दलितों और युवाओं से उनसे सावधान रहने की अपील की।
मायावती ने एसआईआर को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए ईवीएम से चुनाव बंद कर बैलेट पेपर से मतदान कराया जाना चाहिए।
Also Read: CEC ज्ञानेश कुमार के आगरा घर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट-दीवार पर पोती कालिख

