चुनावी मोड में आई मायावती, सोमवार को 75 जिलों के BSP जिलाध्यक्षों संग होगी बड़ी बैठक
BSP Election Strategy: बहुजन समाज पार्टी अब आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तैयारियों को लेकर संगठन को सक्रिय करने में जुट गई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) सोमवार को लखनऊ में प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगी।
बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित बसपा के यूपी स्टेट कार्यालय में होगी। इसमें प्रदेश के सभी स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। बैठक को चुनाव से पहले संगठन की दिशा और रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संगठन से लेकर चुनावी तैयारियों तक होगी चर्चा
Mayawati बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को ज्यादा सक्रिय करने पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही पार्टी की आर्थिक मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर भी मंथन होगा।
पिछले दिनों Mayawati की ओर से पदाधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों पर कितना काम हुआ, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। जिलाध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और पार्टी की गतिविधियों को लेकर जानकारी ली जा सकती है।
प्रत्याशियों के चयन पर भी नजर
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की स्थिति भी मायावती जानेंगी। संभावित प्रत्याशियों के चयन और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जा सकता है।
बैठक के बाद पार्टी संगठन को आगे की चुनावी रणनीति के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है। ऐसे में सोमवार की बैठक को बसपा के आगामी चुनावी रोडमैप (BSP Election Roadmap) के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Also Read: 1 लाख सरकारी नौकरियों पर मायावती का तंज, बोलीं- ये सब चुनावी कदम लगता है

