Lucknow News: मायावती ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का किया विरोध, बोलीं- यह लोकतंत्र को कमजोर करेगा

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस विधेयक को लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताते हुए सरकार से इस पर फिर से विचार करने की अपील की है।

गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में मायावती ने लिखा, केंद्र सरकार द्वारा भारी हंगामे के बीच लाया गया 130वां संविधान संशोधन विधेयक देश में पिछले कुछ सालों से जारी राजनीतिक हालात में लोकतंत्र को कमजोर करने वाला लगता है।

उन्होंने आशंका जताई कि सत्ताधारी दल अपने स्वार्थ के लिए इस कानून का दुरुपयोग करेंगे। इसलिए उनकी पार्टी इस विधेयक से बिल्कुल भी सहमत नहीं है। मायावती ने सरकार से देश के लोकतंत्र और संविधान के हित में इस पर दोबारा सोचने का आग्रह किया है।

क्यों हो रहा है विधेयक का विरोध

संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 में यह प्रावधान है कि प्रधानमंत्री, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को गंभीर अपराधों के आरोपों पर उनके पद से हटाया जा सकता है। विपक्ष के सदस्यों ने इस विधेयक का संसद में भी कड़ा विरोध किया था। उनका कहना है कि यह कानून संविधान और देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है।

Also Read: Varanasi News: शेयर मार्केट के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 29 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.