इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर बरसीं मायावती, बोलीं- आम जनता की जान से खिलवाड़ कर रही सरकार
Lucknow News: मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदूषित पानी पीने से हुई कई मासूमों और बेगुनाह नागरिकों की मौत पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गहरा दुख और आक्रोश जताया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह घटना सरकारी तंत्र की उदासीनता और भ्रष्टाचार का जीता-जागता उदाहरण है।
मायावती ने अपने बयान में कहा कि लोगों को साफ हवा और शुद्ध पानी मुहैया कराना किसी भी सरकार की पहली और बुनियादी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा, जैसे अपराध नियंत्रण में सरकार विफल है, वैसे ही बुनियादी सुविधाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है। भ्रष्टाचार के कारण मासूमों की जान जा रही है और परिवार के परिवार उजड़ रहे हैं। यह शर्मनाक है। मायावती ने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि वह इस मामले का उचित संज्ञान ले और ऐसी प्रभावी कार्रवाई करे जिससे देश के किसी भी राज्य में दोबारा ऐसी दर्दनाक घटना न हो।
मध्य प्रदेश राज्य के इन्दौर शहर में प्रदूषित पानी पीने से अनेक निर्दोष नागरिकों की मौत तथा अन्य अनेक लोगों के बीमार हो जाने की अति-दुखद एवं चौंकाने वाली ख़बर काफी चर्चा में है तथा ऐसी सरकारी ग़ैर-ज़िम्मेदारी व उदासीनता को लेकर लोगों में स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे देश भर…
— Mayawati (@Mayawati) January 2, 2026
इंदौर के भागीरथपुरा में क्या हुआ
इंदौर का भागीरथपुरा इलाका पिछले कुछ दिनों से मातम में डूबा हुआ है। दूषित पानी की आपूर्ति के कारण यहां हैजा और डायरिया जैसी बीमारियां फैल गई हैं। सरकारी आंकड़ों में 4 से 7 मौतें बताई जा रही हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों का दावा है कि 10 से 13 लोगों की जान गई है, जिनमें एक 6 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं, जिनमें से 40 की हालत गंभीर बनी हुई है।
Also Read: Gorakhpur News: छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था सरकारी टीचर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

