गौसेवा और बच्चों की शिक्षा को साथ लेकर महापौर और नगर आयुक्त का संयुक्त निरीक्षण

Sandesh Wahak Digital Desk : गौसेवा और शिक्षा जैसे दो अहम मोर्चों पर लखनऊ नगर निगम ने एक नई पहल की है। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इंदिरा नगर स्थित राधा उपवन गौशाला और सरोजनी नगर के नादरगंज में कान्हा उपवन गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ गायों की देखरेख नहीं देखी, बल्कि गौशाला परिसर में संचालित स्कूल में बच्चों से भी संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों गौशालाओं में करीब 10,000 से अधिक गौवंशों की देखभाल का मूल्यांकन किया गया। वहां के चारे-पानी, चिकित्सा सुविधा, सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। खास बात यह रही कि गौवंश के भोजन को उम्र के हिसाब से अलग किया गया है और बीमार गायों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।

बच्चों की शिक्षा पर भी फोकस

lucknow
कान्हा उपवन विद्यालय का संयुक्त निरीक्षण

कान्हा उपवन में स्थित स्कूल का निरीक्षण करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल ने वहां पढ़ने वाले बच्चों से बात की और उन्हें शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को न केवल मुफ्त शिक्षा, बल्कि स्टेशनरी सामग्री भी निशुल्क दी जाए ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी से पीछे न रह जाए।

महापौर ने कहा,

“गौसेवा, पशु कल्याण और बच्चों की शिक्षा – ये सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। हम इन तीनों क्षेत्रों में संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।”

श्वान नियंत्रण केंद्र की प्रगति पर भी नजर

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मौके पर मौजूद श्वान बंध्याकरण केंद्र और निर्माणाधीन एबीसी (Animal Birth Control) ट्रेनिंग सेंटर की प्रगति की समीक्षा की और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

संवेदनशीलता और सेवा भाव की मिसाल

निरीक्षण के बाद महापौर ने नगर निगम की टीम को बधाई देते हुए कहा कि

“गौवंश संरक्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत है और नगर निगम इसके प्रति पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।”

Also Read : ‘सैयारा से स्कैम ना हो जाये…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.