अमेरिका के एरिजोना में मेडिकल प्लेन क्रैश, चार लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में एक दुखद विमान हादसा हुआ है। नवाजो नेशन इलाके में मंगलवार को एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आग लग गई और चार लोगों की मौत हो गई।

यह विमान न्यू मेक्सिको के अल्बुकर्क की सीएसआई एविएशन कंपनी का था। अधिकारियों ने बताया कि विमान चिकित्सीय परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, जिसमें बीमार या घायल मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाता है।

यह हादसा चिनले के हवाई अड्डे के पास तब हुआ, जब विमान दोपहर में लैंडिंग कर रहा था। विमान में मेडिकल स्टाफ सवार था और वे एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

इस घटना पर दुख जताते हुए नवाजो नेशन के नेता बुउ न्यग्रेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह सुनकर बहुत दुख हुआ। ये वे लोग थे, जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। नवाजो नेशन में उनकी कमी हमेशा खलेगी।

Also Read: 2004 से अपराध की दुनिया में सक्रिय रौशन शर्मा मुठभेड़ में घायल, कई राज खोलने की उम्मीद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.