विश्व मुक्केबाजी कप: मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार ने लहराया परचम, भारत को मिले दो स्वर्ण पदक
Sandesh Wahak Digital Desk: विश्व मुक्केबाजी कप में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। भारत की दो महिला मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा और प्रीति पवार ने अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में दमदार जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।
मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किग्रा में जीता गोल्ड
मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फरजोना को कोई मौका नहीं दिया। मीनाक्षी ने शुरुआती राउंड से ही विरोधी खिलाड़ी पर जो बढ़त बनाई, वह अंत तक कायम रही। बेहतरीन खेल के दम पर उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबला 5-0 से जीत लिया।
VIDEO | World champion Minakshi underlined her class once again as she stormed to the gold medal at the World Boxing Cup Finals 2025, defeating Uzbekistan’s Fozilova Farzona with a commanding 5–0 verdict.
Reflecting on her journey and the pressure of expectations, Minakshi said… pic.twitter.com/HYsndcw7Sp— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीनाक्षी हुड्डा ने कहा, यह टूर्नामेंट भारत में हो रहा था, इसलिए मैं बहुत उत्साहित थी। मैंने सभी बाउट 5-0 से जीती। वर्ल्ड चैंपियन बनना आसान है, लेकिन उसे मेनटेन करना बहुत मुश्किल है। मुझे खुशी है कि मैं अपने देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीत सकी।
मीनाक्षी के लगातार अच्छे प्रदर्शन (2019 यूथ नेशनल्स गोल्ड, 2022 एशियन चैंपियनशिप सिल्वर) के कारण उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में नौकरी मिली, जिससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला।
VIDEO | India’s Preeti Pawar announced her return to top form in style, clinching the gold medal in the 54kg category with a commanding 5–0 victory over Italy’s Sirine Charaabi at the World Boxing Cup Finals.
The young boxer said the triumph felt especially meaningful as it… pic.twitter.com/3c88M6ZpeW
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में किया कमाल
भारत की एक और स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। खराब दौर से जूझने के बाद प्रीति ने शानदार वापसी की है। प्रीति ने जीत के बाद कहा, मैंने फिर से वापसी की है और मैं और भी मजबूत हो गई हूँ। मैं भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ दूँगी। उन्होंने बताया कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक है, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।
Also Read: Lucknow: कॉल आने के बाद घर से निकला रिकवरी एजेंट, लोहिया अस्पताल में मिला खून से लथपथ शव

