Meerut Encounter: 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश समेत 3 गिरफ्तार, इस मामले में थे फरार

Sandesh Wahak Digital Desk: यूपी के मेरठ जिले के थाना मवाना क्षेत्र में एक व्यापारी से फिरौती मांगने वाले दो 25-25 हजार के इनामी बदमाशों समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किया गया है।

आज तड़के हुई मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियों को धर-पकड़ के लिए काफी समय से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत पुलिस टीम ने 17/18 फरवरी की रात अटौरा रोड़ पर चेकिंग लगाई थी। इस दौरान ईदगाह के पीछे से तीन लोग मवाना की ओर जाते दिखे। जिसपर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा।

इस दौरान पुलिस पर बदमाशों ने तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दी। जिसके बाद पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश शादाब उर्फ गोलू के बांये पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बाकी के दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

गोलीबारी में एक बदमाश घायल

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि गिरफ्तार किये गये बदमाशों के नाम शादाब उर्फ गोलू पुर आस मौहम्मद, आमिर पुत्र एहसान व जुबैर पुत्र इसराइल हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी मवाना में भर्ती कराया।

एसपी ग्रामीण के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ राजू जैन नाम के व्यापारी की तहरीर पर 14 फऱवरी को थाना मवाना पुलिस फिरौती मांगने की धमकी के संबंध में फिरोती मांगने की धमकी देने के सम्बन्ध में धारा 308/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शादाब उर्फ गोलू व जुबैर की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस व 3/4/25 आयुध अधिनियम थाना मवाना पंजीकृत किया गया।

Also Read: Lucknow News: फरार अपराधी सद्दाम हुसैन पर कार्रवाई तेज, 82 CrPC की…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.