Meerut News: नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल, बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का प्रदर्शन

Meerut News: नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने नगर आयुक्त और ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए फोटो लहराया और बंदर-शेर की कहानी सुनाकर नगर आयुक्त पर तंज कसा। मामला इतना गरमा गया कि नगर आयुक्त बैठक छोड़कर चले गए। हालात बिगड़ने पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया को बैठक स्थगित करनी पड़ी।

कर्मचारी संघों की तालाबंदी की चेतावनी

विवाद के बाद माहौल और गरमा गया। नगर निगम कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ और जलकल की संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार से निगम मुख्यालय की तालाबंदी का ऐलान किया। संभावित टकराव को देखते हुए निगम परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गई है।

बच्चा पार्क पर सपा पार्षदों का हंगामा

इधर, सोमवार को सपा पार्षद और कार्यकर्ता बच्चा पार्क पर धरना-प्रदर्शन में उतर आए। उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर पारदर्शी तरीके से काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Also Read: Ghazipur News: मौत के लिए किसी को न परेशान करें… गाज़ीपुर में शख्स ने लिखा सुसाइड नोट और कर ली खुदकुशी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.