Meerut News: गुरु-शिष्य परंपरा शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा को OYO चलने के लिए किया मजबूर

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है। मामला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज का है।

आरोप है कि शिक्षक ने 7वीं कक्षा की एक छात्रा को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ ओयो होटल नहीं जाएगी, तो उसे परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। शिक्षक की इन हरकतों से परेशान होकर जब छात्रा ने पुलिस से मदद मांगी, तो उसे वहाँ भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। एक महिला पुलिसकर्मी ने पूछताछ के नाम पर छात्रा की पिटाई कर दी।

Crime News

इसके बाद, पीड़ित छात्रा ने SSP से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। SSP के निर्देश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह भी पता चला है कि आरोपी शिक्षक पहले भी छात्राओं के साथ ऐसी गंदी हरकतें करता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: जोरदार धमाके में ढहा घर, एक की मौत, विस्फोटक बनाने का संदेह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.