Meerut News: हरिद्वार से कांवड़ लाया शाकिर, परिजनों ने दी धमकी: बोला – अब अपनाऊंगा हिंदू धर्म

Sandesh Wahak Digital Desk: मजदूरी कर अपना पेट पालने वाला शाकिर इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है उसका आस्था की राह पर उठाया गया एक बड़ा कदम। मोहल्ला होली चौक निवासी शाकिर का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से भगवान शिव की भक्ति कर रहा है और इस बार हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लाकर फलावदा और गडीना के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। लेकिन उसका यह कदम घरवालों और मोहल्ले वालों को रास नहीं आया।

हरिद्वार से लौटते वक्त खतौली में कांवड़ सेवा शिविर के कार्यकर्ताओं ने उसे शील्ड देकर सम्मानित भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन जैसे ही शाकिर घर पहुंचा, तो माहौल ही बदल गया। उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की।

शाकिर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यहां तक कि उसे खाना तक नहीं दिया गया और बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने फिर से मारपीट की कोशिश की। शाकिर ने पुलिस से गुहार लगाई कि अगर वह अपने घर में रहा तो उसकी हत्या हो सकती है। उसने साफ कहा कि अब वह हिंदू धर्म अपनाएगा और भगवान शिव की भक्ति करता रहेगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है और शाकिर की सुरक्षा को लेकर भी विचार किया जा रहा है।

“मैं अब डरकर नहीं जी सकता। भगवान शिव में मेरी आस्था है और मैं हिंदू धर्म को अपना रहा हूं,” – शाकिर

यह मामला धार्मिक आस्था, सामाजिक दबाव और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के टकराव का उदाहरण बनता जा रहा है। देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है और शाकिर को उसकी आस्था की राह पर चलने का हक मिल पाता है या नहीं।

Also Read: Bareilly News: बरेली में किसान की संदिग्ध मौत पर बवाल: बेटी ने…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.