Meerut News: एयरपोर्ट को 90 साल की लीज पर एएआई को सौंपेगी यूपी सरकार

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का हवाई सफर का सपना अब साकार होने की ओर है। लंबे समय से अटके मेरठ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब मौजूदा एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को 90 साल की लीज पर सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए एएआई को महज एक रुपये सालाना किराया देना होगा।

उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी बाकी

सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार न केवल मौजूदा एयरपोर्ट देगी बल्कि विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन भी उपलब्ध कराएगी। यह जमीन अतिक्रमण-मुक्त और निःशुल्क होगी, ताकि प्रोजेक्ट में किसी तरह की कानूनी दिक्कत न आए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही यह समझौता लागू हो जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने बताया कि यह फैसला सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी यूपी के विकास को नई गति देगा। एयरपोर्ट शुरू होने से दिल्ली और एनसीआर के एयरपोर्ट्स का दबाव कम होगा, साथ ही व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित

ड्राफ्ट मास्टर प्लान पहले ही तैयार कर लिया गया है। इसमें रनवे विस्तार, टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य आधुनिक सुविधाओं की रूपरेखा शामिल है। अगले चरण में एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
स्थानीय व्यापारियों और उद्योग जगत ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि मेरठ एयरपोर्ट शुरू होने से न सिर्फ समय और खर्च की बचत होगी, बल्कि पश्चिमी यूपी निवेश और रोजगार का नया हब भी बनेगा।

Also Read: PET Exam: लखनऊ में 91 परीक्षा केंद्रों पर 1.26 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.