Siddharthnagar News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में बैठक

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय रेस्ट हाउस में आज मतदाता पुनरीक्षण अभियान (Voter Revision Campaign) को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा गोरखपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सांसद (डुमरियागंज) जगदंबिका पाल और सिद्धार्थनगर जिले के प्रवासी दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

Siddharthnagar BJP meeting

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना लक्ष्य

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सहजानंद राय ने अभियान के मुख्य उद्देश्य को स्पष्ट किया। सहजानंद राय ने कहा, पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए हमारे संगठन के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को फॉर्म भरवाने में सहायता करेंगे ताकि निर्धारित तिथि पर बीएलओ के पास सभी फॉर्म जमा हो जाएँ।

Siddharthnagar BJP meeting

घर-घर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरवाएंगे कार्यकर्ता

सांसद जगदंबिका पाल ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, हम अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी गाँवों में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अभियान को प्रमुखता से सफल बनाएंगे। हमारे कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भी भरवाने का कार्य करेंगे ताकि मतदाताओं को कोई परेशानी न हो।

सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत का कोई भी नागरिक, वह किसी भी जाति और संप्रदाय का हो, यदि वह भारत का निवासी है, तो वह यह फॉर्म भरकर जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह मतदाता सूची की पारदर्शिता और स्वच्छता के लिए बहुत अनिवार्य है।

Siddharthnagar BJP meeting

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिला महामंत्री हेमंत जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, बृज बिहारी मिश्रा, नरेंद्र मणि, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, तेजू विश्वकर्मा, घनश्याम मिश्रा, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, रमेश मणि सहित मंडल अध्यक्ष गण एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सूचना संकुल भवन का किया उद्घाटन, बोले- कानूनी प्रक्रियाओं में मिलेगी मदद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.