निघासन CHC में 29 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप, निशुल्क जांच और उपचार की मिलेगी सुविधा
Lakhimpur Kheri: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निघासन में 29 सितंबर को एक बड़ा मेगा हेल्थ कैंप आयोजित होने जा रहा है। ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान के तहत यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिकतम लोग इसका लाभ उठा सकें।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं और निशुल्क जांच
इस शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों के लिए विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श और दवाएं मिलेंगी। फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डेंटल सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, और नाक-कान-गला विशेषज्ञ (ENT) के साथ-साथ आयुष चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मरीजों के लिए एक्स-रे और रक्त (ब्लड) की जाँच पूरी तरह से निशुल्क की जाएगी।
CHC अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन निघासन विधानसभा (138) के विधायक शशांक वर्मा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
Also Read: बहराइच में आदमखोर भेड़िए का आतंक, CM योगी आज पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

