Lucknow News: राजभवन से निकली स्वच्छता बाइक रैली, नागरिकों को दिया नशामुक्त भारत का संदेश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से मंगलवार को राजभवन, लखनऊ में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसे जन-आंदोलन बनाना था।

राजभवन परिसर से निकली इस रैली को अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बाइक रैली में राजभवन में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रैली ने लखनऊ के कई प्रमुख मार्गों को कवर किया, जिसमें बंदरिया बाग, गोल्फ क्लब चौराहा, जियामऊ, 1090 चौराहा और समता मूलक चौक शामिल थे। यात्रा समाप्त होने के बाद यह रैली पुनः राजभवन परिसर में आकर सम्पन्न हुई।

Cleanliness is Service Fortnight

स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, जन-आंदोलन है

रैली के दौरान, प्रतिभागियों ने सड़क पर मौजूद नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को समझाया। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छ वातावरण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

रैली का मुख्य संदेश था कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन है, जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस दौरान प्रतिभागियों ने ऊर्जा से भरे नारों के साथ नागरिकों को प्रेरित किया, जिनमें एक पेड़ माँ के नाम, राजभवन का यह ऐलान – स्वच्छ एवं नशामुक्त हो हिन्दुस्तान और वंदे मातरम प्रमुख रहे। इस पहल ने नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त भारत के संकल्प के लिए प्रेरित किया।

Also Read: लंदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने पर भारत ने जताई कड़ी नाराजगी, जांच की मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.