अबू धाबी में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, ओमान सरकार ने कहा- पासपोर्ट कोई भी हो, हम सबकी मदद करेंगे

Sandesh Wahak Digital Desk: मिडिल ईस्ट में मचे युद्ध के हाहाकार के बीच वहां फंसे भारतीयों के लिए सरकारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ईरान की अराक यूनिवर्सिटी में फंसे भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है, वहीं खाड़ी के देशों से विमानों के संचालन और वीजा जुर्माने को लेकर अहम अपडेट्स सामने आए हैं।

ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और मानवीय संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा, गल्फ में फंसे जो भी लोग घर जाना चाहते हैं, ओमान सरकार उनके लिए विमानों की व्यवस्था कर रही है। चाहे आपके पास किसी भी देश का पासपोर्ट हो, सुरक्षा पाना हर इंसान का अधिकार है। लोग हमारे लिए मायने रखते हैं, अब यह जंग रुकनी चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दूतावास की एडवाइजरी की मुख्य बातें।

विमान सेवा: हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण नियमित उड़ानें सस्पेंड हैं, लेकिन एयरलाइंस के साथ मिलकर ‘गैर-निर्धारित’ (Non-scheduled) उड़ानें शुरू की गई हैं। फंसे हुए लोग अपनी एयरलाइन से संपर्क कर टिकट बुक कर सकते हैं।

वीजा जुर्माना माफ: जिन पर्यटकों या विजिटर्स का वीजा 28 फरवरी, 2026 के बाद एक्सपायर हो गया है और वे युद्ध के कारण नहीं निकल पाए, उन पर लगने वाला ओवरस्टे जुर्माना यूएई सरकार ने माफ कर दिया है।

दूतावास सेवाएं: अबू धाबी और दुबई में भारतीय दूतावास सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Also Read: बरेली में बुजुर्गों और मूकबधिर बच्चों के संग पुलिस ने मनाई होली, साथ बैठकर किया भोजन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.