Milkipur Bypoll 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, इन प्रत्याशियों की साख दांव पर

Sandesh Wahak Digital Desk: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 414 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई है। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका भाग्य ईवीएम में कैद होगा।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 17 क्लस्टर में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक क्लस्टर में एक निरीक्षक समेत छह से सात पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त, जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप को रोका जा सके।

विशेष रूप से मिल्कीपुर से जुड़े 17 बॉर्डर बैरियर पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा, विधानसभा क्षेत्र के भीतर 10 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं, जहां वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कुचेरा के मॉडल बूथ पर मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं, अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार ने मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया की सुचारू निगरानी करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

चुनाव आयोग और प्रशासन मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रत्याशी और उनके चुनाव चिन्ह 

अजीत प्रसाद – समाजवादी पार्टी (साइकिल)

चन्द्रभानु पासवान – भारतीय जनता पार्टी (कमल)

राम नरेश चौधरी – मौलिक अधिकार पार्टी (ऑटो रिक्शा)

सुनीता – राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट) (आरी)

संतोष कुमार – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) (केतली)

निर्दलीय अरविन्द कुमार  (हाथ गाड़ी)

कंचनलता ( द्वार घंटी)

भोलानाथ – अंगूठी (कांग्रेस बागी)

वेद प्रकाश (फुटबाल खिलाड़ी)

संजय पासी-  (कैमरा चुनाव चिन्ह)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.