दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस! OTT पर रिलीज हुई नई क्राइम थ्रिलर सीरीज
Sandesh Wahak Digital Desk: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार नए कंटेंट की भरमार के बीच एक नई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘काट्टान’ इन दिनों खास चर्चा में है।
दमदार कहानी और गहरे सस्पेंस के चलते यह सीरीज़ दर्शकों को आखिर तक बांधे रखने का दावा कर रही है। इस सीरीज़ में लीड रोल में नजर आ रहे हैं विजय सेतुपति, जिनका किरदार रहस्य और ग्रे शेड्स से भरा हुआ है।
ओटीटी पर कहां और कब रिलीज हुई ‘काट्टान’
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ काट्टान को 27 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar पर रिलीज किया गया है। दर्शक इसे वीकेंड पर बिंज-वॉच कर सकते हैं।
कितने एपिसोड और किन भाषाओं में उपलब्ध
‘काट्टान’ का पहला सीजन कुल 10 एपिसोड का है। यह सीरीज़ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, मराठी और बंगाली भाषाओं में स्ट्रीम की जा रही है।
स्टार कास्ट और मेकर्स
एम. मणिकंदन और बी. अजितकुमार के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ को विजय सेतुपति प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। विजय सेतुपति के अलावा सीरीज़ में मिलिंद सोमन, सुदेव नायर, कलैवानी भास्कर, मुथुकुमार, वीजे पार्वती, रिशा जैकब्स मोनिका और वडिवेल मुरुगन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
कहानी में क्या है खास
‘काट्टान’ की कहानी मुथु (विजय सेतुपति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कोई हीरो मानता है तो कोई राक्षस। कहानी उस वक्त मोड़ लेती है जब तमिलनाडु के एक पुलिस स्टेशन के पास एक कटा हुआ सिर मिलता है।
इसके बाद शुरू होती है एक रहस्यमयी जांच, जो एक दूरदराज गांव, सामाजिक सच्चाइयों और पर्यावरणीय संघर्षों से जुड़ती चली जाती है।
ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी यह डार्क क्राइम थ्रिलर सीरीज़ सस्पेंस, रहस्य और सामाजिक मुद्दों का दमदार मिश्रण पेश करती है, जो दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर कर देती है।
Also Read: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ कमाई से इंडस्ट्री में हलचल

