वाराणसी दौरे पर मंत्री असीम अरुण, वाल्मीकि जयंती से लेकर वृद्धाश्रम तक देंगे सामाजिक समरसता का संदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण आज, मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां उनका मुख्य जोर सामाजिक समरसता, शिक्षा और वरिष्ठ नागरिक कल्याण के मुद्दों पर रहेगा।
मंत्री का विस्तृत कार्यक्रम
मंत्री अरुण का दौरा सुबह महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के साथ शुरू होगा, जिसके बाद वे शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।

मंत्री रामनगर स्थित नवनिर्मित वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे से समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
Also Read: सिद्धार्थनगर: 20 करोड़ की लागत से 7 KM लंबे ‘महदेवा पटनी जंगल मार्ग’ का होगा चौड़ीकरण

