Gonda News : सड़क हादसे में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के कैमरामैन की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के कैमरामैन नितेश तिवारी की मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गोंडा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। नितेश लखनऊ से अपने गांव बांसगांव लौट रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से सड़क पर लंबा जाम लगा था। इसी दौरान नितेश की वैगनआर कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, नितेश की साल की एक बेटी है, जो बीमार चल रही थी। सोमवार रात नितेश लखनऊ में अपने दोस्तों के साथ थे और रात करीब 1 बजे के बाद वह गोंडा के लिए निकले। वह बेटी को बेहतर इलाज दिलवाने के लिए लखनऊ लाने की बात कर रहे थे। लेकिन सुबह करीब 5 बजे यह हादसा हो गया।

नितेश की मौत की खबर सुनते ही उनके घर में मातम पसर गया। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। नितेश बेहद मिलनसार और मेहनती युवक थे, जो लंबे समय से मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी के साथ काम कर रहे थे। मंत्री अंसारी ने भी नितेश की मौत पर गहरा दुख जताया है और उनके परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही है।

Also Read : शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.