Lucknow News: मिर्जा जफर हुसैन सपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष नियुक्त

Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता रहे मिर्जा जफर हुसैन निवासी सआदत गंज लखनऊ को लखनऊ महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की स्वीकृति के बाद लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने गुरुवार को कार्यालय पर मिर्जा जफर हुसैन को उनके पद का नियुक्ति पत्र देते हुए यह घोषणा की।

इस मौके पर लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान के अलावा अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने मिर्जा हुसैन को बधाई देने के साथ पार्टी हित में और बेहतर काम करने की मंगलकामनाएं कीं।

Also Read: लखनऊ में प्रदूषण पर सियासी कोहरा, मैच रद्द होने पर अखिलेश का तंज, सरकार बोली- विपक्ष फैला रहा भ्रम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.