मीरजापुर: DGP राजीव कृष्ण ने ली जोन स्तरीय समीक्षा बैठक, अपराधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने आज जनपद मीरजापुर में वाराणसी जोन और विंध्याचल रेंज की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, तकनीकी प्रयोग को बढ़ावा देने और जन-शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी
समीक्षा बैठक में डीजीपी के साथ निम्नलिखित अधिकारियों ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।
एडीजी जोन, वाराणसी
विंध्याचल एवं वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG)/उपमहानिरीक्षक (DIG)
दोनों रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक (SP) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

समीक्षा के मुख्य बिंदु
अपराध नियंत्रण: गौ-तस्करी, भू-माफिया और चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।
महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति): महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति और ‘पिंक बूथ’ की सक्रियता पर चर्चा हुई।
तकनीकी दक्षता (Yaksh App & E-Saaksh): अपराध नियंत्रण में यक्ष ऐप (Yaksh App) के बेहतर प्रयोग और डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी संकलन के लिए ई-साक्ष्य प्रणाली पर जोर दिया गया।
साइबर सुरक्षा: साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने और मामलों के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण की स्थिति जांची गई।

DGP के कड़े निर्देश
अपराधियों के विरुद्ध बिना किसी दबाव के कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अपराधियों के लिए पुलिस सख्त हो, लेकिन आम जनता और पीड़ितों के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, मर्यादित और मददगार होना चाहिए।
अपराधियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए डिजिटल डेटाबेस का उपयोग बढ़ाने को कहा गया।
Also Read: Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, 23 प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

