मिर्जापुर: छत्तीसगढ़ से करोड़ों का सोना लूटकर भाग रहे 4 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 3 किलो सोना बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ज्वेलरी कारोबारी से करोड़ों की लूट को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का सफर मिर्जापुर के जंगलों में खत्म हो गया। मिर्जापुर पुलिस ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन में अहरौरा थाना क्षेत्र के सत्तेसगढ़ जंगल में घेराबंदी कर 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mirzapur Encounter

जंगल में हुई आमने-सामने की मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर में बड़ी डकैती डालने के बाद बदमाश मिर्जापुर के रास्ते भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने जब सत्तेसगढ़ के घने जंगलों में उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके से कुल 4 बदमाशों को दबोच लिया। घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Mirzapur Encounter

3 किलो सोना बरामद (कीमत करोड़ों में)

तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से 3.678 किलो सोना और एक लाख 46 हजार 100 रुपए नगद बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह सोना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लूटा गया था। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की है।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बदमाशों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही थी। अहरौरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की मुस्तैदी के कारण इतनी बड़ी लूट का माल बरामद करने में सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस को भी इस बड़ी कामयाबी की सूचना दे दी गई है।

Also Read: बलरामपुर: इंसानियत को शर्मसार करने वालों को मिली ‘उम्रकैद’, पीड़िता की हिम्मत ने जीता न्याय का संग्राम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.