Mirzapur News: फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज़, सीखड़ ने चुनार को 1-0 से दी मात

पालिका अध्यक्ष ने गोल मारकर किया उद्घाटन, मिर्जापुर की टीम ने जमुहार को 5-0 से हराया

Sandesh Wahak Digital Desk: मिर्जापुर जिले में परेड ग्राउंड चुनार में खेल प्रेमियों के बीच उस समय जोश भर गया जब जय जवान जय किसान स्पोर्टिंग क्लब चुनार की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने न सिर्फ फीता काटा, बल्कि खुद मैदान पर जाकर गोल कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

सीखड़ ने चुनार को 1-0 से हराया

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जय जवान जय किसान स्पोर्टिंग क्लब चुनार (टीम-बी) और आज़ाद स्पोर्टिंग क्लब सीखड़ के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः सीखड़ की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि मंसूर अहमद, सेवानिवृत्त मेजर कृपा शंकर सिंह, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह, और सभासद रामलाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अन्य मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे

दूसरा मुकाबला:

अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब मिर्जापुर ने बजरंग स्पोर्टिंग क्लब जमुहार को करारी शिकस्त दी। मिर्जापुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जमुहार को 5-0 से हराया।

तीसरा मुकाबला:

जय जवान जय किसान स्पोर्टिंग क्लब चुनार (टीम-ए) और शंकर स्पोर्टिंग क्लब भूआलपुर के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में चुनार ने 1-0 से जीत दर्ज की।

चौथा मुकाबला:

आज़ाद स्पोर्टिंग क्लब सीखड़ और अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब मिर्जापुर के बीच भिड़ंत में मिर्जापुर की टीम ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सीखड़ को 3-0 से हरा दिया।

मैच के दौरान बेहतरीन कमेंट्री एडवोकेट सुनील कुमार कुशवाहा और संजय यादव द्वारा की गई, जिन्होंने दर्शकों को खेल के हर मोड़ से जोड़े रखा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संस्थापक मोदी यादव, पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह, अमरनाथ यादव, मुन्ना शर्मा, जगदीश सिंह, प्रशांत सिंह, और अख्तर भाई का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान स्टेडियम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही। दर्शकों का उत्साह, खिलाड़ियों की मेहनत और आयोजन समिति की लगन ने इस प्रतियोगिता को बेहद यादगार बना दिया।

रिपोर्ट: अशोक सिंह।

 

Also Read: Kushinagar News: महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण में आएगी तेजी, किसानों को मिलेगा मुआवजा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.