Mirzapur News: पिकअप वाहन से दबकर महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार
Sandesh Wahak Digiatl Desk: मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज-कोरांव मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना दुर्जनीपुर गांव में रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन के अनियंत्रित होने के बाद हुई।
घटना कैसे हुई?
मृतका मनोज कुमारी (33) अपनी सास कलावती (62) को खाने के लिए बुला रही थीं। इसी दौरान दूध लादकर जा रहा पिकअप वाहन तेज गति से आकर मनोज को रौंदते हुए कलावती और पड़ोसन चंद्रकली (45) से टकरा गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कलावती और चंद्रकली गंभीर रूप से घायल हैं। वाहन ने सड़क किनारे बनी नाली में प्रवेश किया और 50 मीटर आगे जाकर टायर फटने से रुका। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मनोज के पति रमाकांत पुणे में मजदूरी करते हैं और वापस लौट रहे हैं। मृतका के 4 बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान बैजनाथ बिंद ने परिवार को सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और पिकअप को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि चालक की तलाश जारी है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Also Read: यूपी को मिला नया मुख्य सचिव, एसपी गोयल ने संभाला पद, मनोज सिंह को नहीं मिला सेवा विस्तार

