Mirzapur News: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
Mirzapur News: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर: हलिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हलिया-लालगंज मार्ग पर एक मैक्स वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
यह घटना मवई कला गाँव के पास एफसीआई गोदाम के सामने हुई। लालगंज थाना क्षेत्र के बरौधा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश, अपने रिश्तेदार मनीष (16) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक मैक्स वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को हलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने राजेश के दाहिने हाथ और मनीष के दाहिने पैर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें तुरंत मंडलीय अस्पताल मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया।
डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Also Read: कैसरगंज में एसडीएम और सीओ ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

