‘मिशन शक्ति’: सीओ कैसरगंज ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी

बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत, पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) कैसरगंज रवि खोखर ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कैसरगंज पहुँचकर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

सीओ रवि खोखर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत बहन-बेटियां बेझिझक होकर अपने घर से स्कूल, कॉलेज ही नहीं, बल्कि हर जगह स्वतंत्र होकर कभी भी आ-जा सकती हैं।

उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि किसी भी शरारती व्यक्ति द्वारा गंदी हरकत करने पर वे तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचित करें:

  • वीमेन हेल्पलाइन नंबर 1090
  • हेल्पलाइन नंबर 1076
  • आपातकालीन नंबर 112
  • या अपने नजदीकी थाने में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

सीओ खोखर ने कहा कि शिकायत से पुलिस को क्षेत्र में हो रही घटनाओं की जानकारी मिलती है, ताकि गंदी विचारधारा वाले व्यक्तियों का सही समय पर ‘इलाज’ (कार्रवाई) किया जा सके।

इज्जत से खिलवाड़ पर होगी कठोर कार्रवाई

सीओ कैसरगंज ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा बहन-बेटियों की इज्जत-आबरू से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी व्यक्ति ने बहन-बेटियों की इज्जत के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कैसरगंज कोतवाली की महिला कांस्टेबल, महिला आरक्षी, सब इंस्पेक्टर और बीट महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहीं।

Also Read: UP News: सीएम योगी की पहल से तेजी आई राजस्व मामलों के निस्तारण में, लखनऊ अव्वल तो जौनपुर ने मारी बाजी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.