सिद्धार्थनगर में ‘मिशन शक्ति’: महिला थाने ने 10 बिछड़ते जोड़ों को मिलाया, मनमुटाव दूर कर एक साथ किया विदा
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में महिला थाना मिशन शक्ति केंद्र ने एक सराहनीय पहल करते हुए 10 विवादित जोड़ों को सफलतापूर्वक समझा-बुझाकर उनके बीच के मनमुटाव को दूर किया और उन्हें एक साथ विदा किया। यह प्रयास परिवारों को बिखरने से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
थाना प्रभारी का कुशल प्रयास
यह सफलता महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय और उनकी काउंसलिंग टीम के बेहतरीन प्रयासों का नतीजा है। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सोरयान के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता भी इस दौरान उपस्थित रहे।
प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र में आयोजित इस काउंसलिंग सत्र में 10 परिवारों के बीच चल रहे विवादों को सुलझाया गया और उन्हें खुशी-खुशी एक साथ भेजा गया।
महत्वपूर्ण योगदान देने वाली टीम
10 परिवारों को बिखरने से बचाने में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय, उ०नि० रामनारायण शुक्ला और काउंसलिंग टीम में महिला आरक्षी संगीता गौतम, प्रियंबदा सिंह, रीना व शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बिखरने से बचाए गए परिवारों का विवरण:
- मोनी पत्नी दीपू (थाना जोगिया उदयपुर)
- पूजा शाहू पत्नी सुरेन्द्र शाहू (थाना ढेबरुआ)
- अजमेरुन्निशा पत्नी मो० अहमद (थाना मिश्रौलिया)
- सरीफुन्निशा पत्नी लुकमान (थाना सिद्धार्थनगर)
- आरती पत्नी रमेश जायसवाल (थाना लोटन)
- गुलबसा पत्नी आजाद अहमद (थाना सिद्धार्थनगर)
- आसिया खातून पत्नी हमीदुल्लाह (थाना जिगनिहवा)
- बन्दना पत्नी विजय (थाना शोहरतगढ)
- चाँदनी पत्नी सूरज (थाना जोगिया उदयपुर)
- आसमीन पत्नी रहमतुल्लाह (थाना पथरा बाजार)
रिपोर्ट : जाकिर खान
Also Read: श्रावस्ती: जिलाधिकारी ने किया बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण, BSA समेत 11 कर्मचारी अनुपस्थित

