Gonda News: बहन से मिलने आए युवक को बकरी चोर समझ कर लोगों ने बुरी तरह पीटा

Mistaking a young man for a goat thief, people beat him up badly

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बकरी चोर होने के शक में भीड़ ने एक निर्दोष युवक को बुरी तरह पीट दिया। युवक कानपुर से अपनी शिक्षक बहन से मिलने आया था। यह घटना कटरा बाजार चौराहे पर हुई, जब उसने किसी से लिफ्ट मांगी और भीड़ ने उसे रोककर पीटना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ से बचाया और उसे थाने ले गई। युवक की पहचान जगतापुर कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक अंजू लता के भाई के रूप में हुई है।

चोरी की अफ़वाहों से दहशत का माहौल

पिछले 15 दिनों से गोंडा जिले में बकरी चोरी और अन्य तरह की चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। गांव और कस्बों में लोग रात में पहरा दे रहे हैं। पुलिस ने भी रात्रि गश्त बढ़ा दी है, लेकिन कुछ शरारती तत्व झूठी खबरें फैलाकर पुलिस और लोगों को परेशान कर रहे हैं।

इससे पहले भी मनकापुर, तरबगंज और परसपुर जैसे कई थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ने और चोरी की झूठी सूचनाएं दी गईं थीं, जो जांच में गलत साबित हुईं। इन अफवाहों के कारण ही यह निर्दोष युवक भीड़ के गुस्से का शिकार बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस पिटाई करने वालों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read: बहराइच हादसा: AMU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. फैज़ुल हसन ने मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख

Get real time updates directly on you device, subscribe now.