Siddharthnagar News: विधायक श्यामधनी राही ने किया मां ओबा प्रेरणा महिला लघु उद्योग का उद्घाटन, बोले- आत्मनिर्भरता को मिली नई गति
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिकरी बखरिया गाँव में बुधवार को महिलाओं के स्वावलंबन को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीरांगना प्रेरणा महिला संकुल समिति के वार्षिक अधिवेशन में मां ओबा प्रेरणा महिला लघु उद्योग की विधिवत शुरुआत की गई।

महिला सशक्तिकरण पर जोर
लोटन ब्लॉक मिशन प्रवर्तन इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही थे। विधायक राही ने फीता काटकर लघु उद्योग का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ खंड विकास अधिकारी/ परिवीक्षाधीन अधिकारी आयुष अग्रवाल (IAS), ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी और वरिष्ठ ग्राम पंचायत सचिव प्रियंका गोस्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विधायक श्यामधनी राही ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल से महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और संगठन शक्ति को एक नई गति मिली है।

विधायक राही ने पिछली सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि पहले महिलाएँ जहाँ सिर्फ गृहिणी बनकर रह जाती थीं, वहीं योगी और मोदी की सरकार में उनका आत्मसम्मान, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव महिलाओं के सफल जीवन जीने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
रिपोर्ट- जाकिर खान

