Siddharthnagar News: विधायक विनय वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की नौगढ़ रेंज द्वारा एक विशेष पहल की गई। रमवापुर तिवारी स्थित लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखते हैं। इसलिए, हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जीवन के हर खास मौके पर अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। विधायक ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ दिलाई और आम बहार-आपके द्वार योजना के तहत लोगों को पौधों का वितरण भी किया।

विधायक विनय वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रभागीय वनाधिकारी नीला एम. ने प्रकृति की रक्षा में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।

इवेंट के समापन पर उप प्रभागीय वनाधिकारी वीना तिवारी ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धार्थ शंकर द्वारा किया गया।

विधायक विनय वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

बच्चों ने प्रस्तुत किया प्रेरणादायक गीत

इस दौरान स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता पर आधारित एक सुंदर और प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, शिक्षक, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: जयपुर में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, तीन मासूमों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.