भारत को मिलेगी नई पहचान, मोदी कैबिनेट ने 4,594 करोड़ रुपये के चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4,594 करोड़ रुपये के निवेश वाले चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में लगाए जाएंगे, जिससे देश में चिप निर्माण को मजबूती मिलेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन नए प्रोजेक्ट के जुड़ने से देश में कुल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट की संख्या 10 हो गई है।
एक साथ हुए 3 बड़े फैसले
कैबिनेट की बैठक में सिर्फ सेमीकंडक्टर ही नहीं, बल्कि कई और अहम फैसले भी लिए गए।
चार नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।
लखनऊ मेट्रो के फेज-1B को हरी झंडी मिली, जिससे शहर में मेट्रो का विस्तार होगा।
टाटो-II जलविद्युत परियोजना को भी मंजूरी दी गई, जो स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह निवेश ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को मजबूत करेगा। इन प्रोजेक्ट से इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी। इन परियोजनाओं से हजारों नई नौकरियाँ भी पैदा होंगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम भारत को वैश्विक तकनीकी मानचित्र पर एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
Also Read: Lucknow News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, खुद बाइक चलाकर पहुंचा था अस्पताल

