मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं, ट्रंप ने की तारीफ, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया खास

Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच एक ‘विशेष संबंध’ है और वह हमेशा मोदी के साथ मित्रवत रहेंगे।

ट्रंप ने कहा, मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा, भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका आए थे और वे रोज़ गार्डन भी गए थे।

हालांकि, जब एक पत्रकार ने उनके एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारत को खोने की बात कही थी, तो ट्रंप ने थोड़ा अलग बयान देते हुए कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई विशेष संबंध है। उनके इस विरोधाभासी बयान पर लोगों का ध्यान गया।

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों पर उनके सकारात्मक मूल्यांकन की गहराई से सराहना करते हैं। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच का रिश्ता बहुत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक व वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है।

Also Read: मुंबई में धमाकों की धमकी देने वाला शख्स नोएडा से गिरफ्तार, फोन और सिम कार्ड बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.