अमेरिका ने भारतीय सामानों पर घटाया टैक्स, पीएम मोदी बोले- मेड इन इंडिया के लिए खुशी का दिन

Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले उत्पादों पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को 25 प्रतिशत से घटाकर सीधे 18 प्रतिशत करने का बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस खबर को साझा करते हुए पीएम मोदी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया।

पीएम मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के इस कदम का गर्मजोशी से स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर उन्होंने लिखा, आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ कम होने से हमारे उद्यमियों को बड़ा लाभ होगा। इस शानदार घोषणा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को भारत की 140 करोड़ आबादी की ओर से हार्दिक धन्यवाद।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भारत और अमेरिका जैसी दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ आती हैं, तो इससे न केवल दोनों देशों के लोगों का भला होता है, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता को भी मजबूती मिलती है।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच फोन पर काफी विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। ट्रंप ने लिखा, आज सुबह पीएम मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह अपने देश के एक शक्तिशाली नेता हैं। हमने व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने जैसे अहम मुद्दों पर बात की। इस बातचीत में व्यापार और कूटनीति से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए गए हैं।

टैरिफ में भारी कटौती: पीएम मोदी के अनुरोध पर ट्रंप भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने पर राजी हो गए। बदले में भारत भी अमेरिका के लिए अपनी व्यापारिक बाधाओं को शून्य करने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर सहयोग: ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी रूस से तेल की खरीद कम करने और अमेरिका व वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं। ट्रंप का मानना है कि इससे रूस की युद्ध क्षमता पर असर पड़ेगा और यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

Also Read: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का धमाका, शेयर बाजार जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 3600+ और निफ्टी 1200 अंक चढ़कर खुला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.